पूर्व फुटबॉलर ने दोस्त की गोली मार कर हत्या की

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : पत्नी के चरित्र पर शक में आजसू के केंद्रीय सचिव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह ने दोस्त सुनील गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं, दूसरे दोस्त अमरेश सिंह उर्फ अप्पू सिंह को गोली मार दी, वह बीजीएच में इलाजरत है. अजय ने बुधवार की देर रात सेक्टर नौ-ए, आवास […]

विज्ञापन

बोकारो : पत्नी के चरित्र पर शक में आजसू के केंद्रीय सचिव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह ने दोस्त सुनील गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं, दूसरे दोस्त अमरेश सिंह उर्फ अप्पू सिंह को गोली मार दी, वह बीजीएच में इलाजरत है. अजय ने बुधवार की देर रात सेक्टर नौ-ए, आवास सं-1092 के सामने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

इतना ही नहीं, गोली लगने से जमीन पर लहूलुहान होकर गिरे सुनील गुप्ता को अजय सिंह अपनी कार से बोकारो जनरल अस्पताल ले गया. इसके बाद फरार हो गया. आजसू नेता की पत्नी एंजेला अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज रह चुकी हैं. एसपी कार्तिक एस ने बताया कि हत्या मामले में अजय सिंह के बड़े भाई व पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. उसके सेक्टर-नौ स्थित आवास संख्या-52 में छापेमारी में पुलिस को एक कारबाइन, पांच पिस्टल व 35 गोली मिली. आरोपी हथियार सप्लाई का काम करता है. पारिवारिक वजहों से यह घटना हुई.

सुनील की डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी : मृतक सुनील गुप्ता बिहार के सीवान जिला के रघुनाथपुर के निकितकला गांव का मूल निवासी था. वह बोकारो सेक्टर-9 के नवनाथ मंदिर के निकट झोपड़ी निवासी दीनबंधु प्रसाद का तीसरे पुत्र था. डेढ़ वर्ष पूर्व ही सुनील गुप्ता की शादी हुई थी. सुनील की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी, परिजन व भाई सदमे में हैं.
पत्नी को दोस्त से बात करते देख आपा खोया : बीजीएच में इलाजरत अप्पू सिंह से पुलिस ने पूछताछ की. पुलिस के अनुसार अप्पू सिंह, अजय सिंह, सुनील प्रसाद गुप्ता और नन्हे पाठक दोस्त हैं. सभी साथ रहते थे. अप्पू को अजय ने ही बोकारो इस्पात संयंत्र में ठेका का कार्य करने वाली निजी कंपनी भिलाई इंजीनियरिंग में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलायी है. अजय सिंह भी उक्त कंपनी में सिविल ठेका का कार्य करता है.
पत्नी के चरित्र पर शक में ली जान
आरोपी अजय सिंह फिलहाल है आजसू के केंद्रीय सचिव
घटना के बाद फरार, पुलिस को उसके घर से कारबाइन, देसी पिस्टल व कारतूस मिले
पत्नी द्वारा खरीदे गये टी-शर्ट के कारण वेलेंटाइन डे पर हुआ विवाद
बुधवार देर रात पत्नी को दोस्तों से बात करते देख आपा खोया और चला दी गोली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola