भू-माफियाओं के खिलाफ धरना देने वालों को भू-माफिया समझ कर किया हंगामा
जैनामोड़ : भू-माफियाओं के खिलाफ धरना देने गये लोगों को ही रैयतों ने भू-माफिया समझ कर हंगामा कर दिया. मामला जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैना पंचायत का है. यहां फोरलेन सड़क किनारे पुनर्वास की जमीन को भू-माफियाओं से बचाने की मांग को लेकर झारखंड रक्षक दल तथा झारखंड विस्थापित संघ के कार्यकर्ता बुधवार को धरना के […]
जैनामोड़ : भू-माफियाओं के खिलाफ धरना देने गये लोगों को ही रैयतों ने भू-माफिया समझ कर हंगामा कर दिया. मामला जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैना पंचायत का है. यहां फोरलेन सड़क किनारे पुनर्वास की जमीन को भू-माफियाओं से बचाने की मांग को लेकर झारखंड रक्षक दल तथा झारखंड विस्थापित संघ के कार्यकर्ता बुधवार को धरना के लिए टेंट बना रहे थे. रैयतों ने समझा कि भू-माफियाओं द्वारा यह टेंट बनाया जा रहा है. रैयतों ने विरोध में हंगामा भी किया.
सूचना पाकर जरीडीह थाना प्रभारी रुपेश कुमार दुबे दल-बल के साथ पहुंचे. रैयतों को सही बात मालूम होने के बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद झारखंड रक्षक मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकांत कुशवाहा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुुरू हुआ. श्री कुशवाहा ने कहा कि डीपीएलआर की जमीन भू-माफियाओं द्वारा कब्जा की जा रही है. डीपीएलआर के डायरेक्टर इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं. मुख्यमंत्री जनसंवाद तथा डीपीएलआर डायरेक्टर से कई बार कार्रवाई की मांग की गयी,
लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. मौके पर आनंद महतो, नवीन मिश्रा, वीरेंद्र महतो, सुरेश महतो, राजकुमार, तारा रजवार, निरंजन महतो, बीके मिश्रा, श्रीनाथ रविदास, उमेश महतो, सुभाष महतो, शंभू महतो, विनोद कश्यप, नरेंद्र महतो, वासुदेव रजवार, वकील महतो, ललित नारायण, विजय ठाकुर, रंजीत महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










