भाजयुमो से इस्तीफा देने वाले पार्टी से निष्कासित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पार्टी विरोधी गतिविधि का लगा है आरोप तीन वर्षों के लिए हुआ निलंबन कसमार : भाजयुमो कसमार प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे के बाद पार्टी स्तर पर सबों को तीन वर्षों के लिए निलंबित करते कर दिया गया है़ इस्तीफा देने वालों ने निलंबन की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज की है़ पूर्व उपाध्यक्ष […]
विज्ञापन
पार्टी विरोधी गतिविधि का लगा है आरोप
तीन वर्षों के लिए हुआ निलंबन
कसमार : भाजयुमो कसमार प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे के बाद पार्टी स्तर पर सबों को तीन वर्षों के लिए निलंबित करते कर दिया गया है़ इस्तीफा देने वालों ने निलंबन की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज की है़
पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार ने कहा : पद का निर्वहन करने में हो रही कठिनाई के कारण अगर कोई त्यागपत्र देता है, तो उस पर निलंबन की कारवाई किस आधार पर की गयी है़ दूसरी ओर, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बानेश्वर महतो ने कहा है कि भाजयुमो से इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी पिछले कुछ दिनों से पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त थे़ इसकी निंदा करते हुए निलंबन की कारवाई की गयी है़
क्या है मामला : कुछ महीनों पूर्व ही कसमार में भाजयुमो की प्रखंड कमेटी बनी थी़ पिछले सप्ताह अध्यक्ष अरविंद सिंह समेत सभी पदाधिकारियों धनंजय स्वर्णकार, देवप्रिय झा, रोहित कुमार महतो, जितेंद्र प्रजापत, रंजीत कुमार, विवके शर्मा, विकास करमाली, गोपाल गुप्ता व बबलू कुमार ने अपने पदों में अहसजता महसूस करते हुए व जिम्मेदारी के निर्वहण में कठिनाई की बात करते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया़ इसके चार दिनों बाद भाजपा कसमार प्रखंड समिति की बैठक मधुकरपुर स्थित धुमधुमीटांड़ में प्रखंड अध्यक्ष बानेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई़ इसमें भाजयुमो से त्यागपत्र देने वालों का इस्तीफा स्वीकार किया गया़ साथ ही, इनसबों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए तीन वर्षों के लिए पार्टी से निलंबन की कार्रवाई की गयी़ इधर, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल ने भी सामूहिक इस्तीफा को गलत बताते हुए कहा : युवा मोर्चा के पदाधिकारी अगर असहजता महसूस कर रहे थे, तो यह बात वरीय नेताओं के समक्ष रखनी चाहिए थी़ सामूहिक इस्तीफा देना और उसे सोशल मीडिया में शेयर करना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है़ इधर, सुरेंद्र कुमार महतो को पार्टी ने भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










