सेल में गेट के आधार पर होगी 382 पदों पर भरती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 फरवरी मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के मंगाये गये आवेदन बोकारो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के कुल 382 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. गेट-2018 के आधार पर नियुक्ति की जायेगी. इच्छुक अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट)-2018 क्वालिफाइ करना होगा. […]
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 फरवरी
मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के मंगाये गये आवेदन
बोकारो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के कुल 382 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. गेट-2018 के आधार पर नियुक्ति की जायेगी. इच्छुक अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट)-2018 क्वालिफाइ करना होगा. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 फरवरी, 2018 है.
मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) (ई-1) : पद : 382
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ (सभी सेमेस्टर में औसत) मैकेनिकल/ मेटलर्जी/इलेक्ट्रिकल/केमिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/माइनिंग इंजीनियरिंग में फुल टाइम रेगुलर बीई या बीटेक डिग्री है. एससी/एसटी या दिव्यांग अभ्यर्थी तय इंजीनियरिंग डिग्री 55 फीसदी अंकों के साथ पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा : 01 फरवरी 2018 को न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 28 वर्ष. अभ्यर्थी का जन्म 1 फरवरी 1990 से पहले का नहीं होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन गेट-2018 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा. योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सेल अलग से कोई लिखित परीक्षा नहीं करेगा.
आवेदन शुल्क : कोई शुल्क नहीं देना होगा.
आवेदन प्रक्रिया : सेल की वेबसाइट लॉगइन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










