बाइक सवार समेत तीन जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ फुसरो सड़क के खुटरी पानी टंकी के समीप रविवार की देर रात हुई दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन युवक जख्मी हो गये. जरीडीह प्रखंड के अरालडीह पंचायत के बनचास का रहने वाला सोनाराम हांसदा अपनी बाइक से घर लौट रहा था. विपरीत दिशा से आ रही कार […]
विज्ञापन
जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ फुसरो सड़क के खुटरी पानी टंकी के समीप रविवार की देर रात हुई दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन युवक जख्मी हो गये. जरीडीह प्रखंड के अरालडीह पंचायत के बनचास का रहने वाला सोनाराम हांसदा अपनी बाइक से घर लौट रहा था. विपरीत दिशा से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में सोनाराम समेत दो अन्य युवक भी जख्मी हुए हैं. एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने के कारण घायल युवक आधे घंटे तक तड़पता रहा. ग्रामीणों ने घटना की सूचना जरीडीह पुलिस को दी. वहां से उन्हें जैनामोड़ रेफरल हॉस्पिटल भेजा गया. इधर घटना के कार चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










