सनहा दर्ज कराने का माध्यम बनकर रह गया है ऑनलाइन एफआइआर सिस्टम
बोकारो : राज्य सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए झारखंड ऑन लाइन एफआइआर सिस्टम की शुरुआत की है़ इसे लागू करने का उद्देश्य आम था, नागरिक को अपने साथ हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़े और वह घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करा सके. […]
बोकारो : राज्य सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए झारखंड ऑन लाइन एफआइआर सिस्टम की शुरुआत की है़ इसे लागू करने का उद्देश्य आम था, नागरिक को अपने साथ हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़े और वह घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करा सके. लेकिन बोकारो में इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है.
बोकारो पुलिस के कारण झारखंड ऑन लाइन एफआइआर सिस्टम को सनहा सिस्टम में बदल कर रख दिया है. ऑन लाइन आवेदन देने पर थाना में सनहा दर्ज कर कार्यवाही की औपचारिकता पूरी की जा रही है़ इतना ही नहीं संगीन मामलों में भी पुलिस ऐसा ही कर रही है. उक्त साइट पर यह भी चेतावनी दी गयी है कि गलत व भ्रामक सूचना देने वाले लोगों के खिलाफ झूठा एफआइआर दर्ज कराने की भादवि की धारा 182 व 211 के तहत कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










