गुमशुदा बैंक कर्मी का शव कूलिंग पौंड में बरामद

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : मंगलवार से लापता कैनरा बैंक के क्लर्क त्रिलोचन मिश्रा का शव हरला थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह कूलिंग पौंड से बरामद किया. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. बताया जाता है कि केनरा बैंक के सेक्टर 12 के पेंटाकोस्टल शाखा […]

विज्ञापन

बोकारो : मंगलवार से लापता कैनरा बैंक के क्लर्क त्रिलोचन मिश्रा का शव हरला थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह कूलिंग पौंड से बरामद किया. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का.

बताया जाता है कि केनरा बैंक के सेक्टर 12 के पेंटाकोस्टल शाखा का कर्मी त्रिलोचन (32 वर्ष) मंगलवार की देऱ शाम अपने घर से घरवालों को बताये बिना साइकिल से बाहर गया था. काफी देर तक घरवालों की खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला. देर शाम कर्मी की साइकिल कूलिंग पौंड के पास मिली थी, लेकिन मामला स्पष्ट नहीं हो सका था कि कर्मी पौंड में डूब गया या कहीं चला गया है. बाद में मामले की जानकारी हरला थाना को दी गयी.
पुलिस ने मंगलवार की शाम में पौंड में खेजबीन की थी, पर कोई जानकारी नहीं मिली. बुधवार की सुबह गोताखोर की मदद से तलाश हुई, तो बैंककर्मी का शव पौंड से बरामद किया गया. बताया जाता है कि बैंककर्मी त्रिलोचन गुरुवार को तबीयत खराब होने की वजह से इलाज करवाने रांची गया था. शुक्रवार को ड्यूटी की व फिर शनिवार से छुट्टी पर था. मृतक सेक्टर नौ डी ए रोड, आवास संख्या 1972 का निवासी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola