अवैध कारोबारों पर लगाएं अंकुश : एसपी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास थाना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश चास : नवनियुक्त पुलिस कप्तान कार्तिक एस ने मंगलवार की देर शाम चास थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चौकी इंचार्जों व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने थाना के रिकॉर्ड, दस्तावेज, पुलिसकर्मियों की वर्दी की जांच की. एसपी ने […]
विज्ञापन
चास थाना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
चास : नवनियुक्त पुलिस कप्तान कार्तिक एस ने मंगलवार की देर शाम चास थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चौकी इंचार्जों व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने थाना के रिकॉर्ड, दस्तावेज, पुलिसकर्मियों की वर्दी की जांच की. एसपी ने कहा कि पुलिस का प्रथम कर्तव्य लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करना है. उन्होंने अवैध कारोबारों को पूरी तरह से बंद करने के लिये पेट्रोलिंग दस्ते को सतर्क रहने व अपराध नियंत्रण के साथ शराब तस्करी व बिक्री पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. कहा कि सुबह हो या रात दोनों समय गश्ती तेज करें. ताकि अपराध रोका जा सके. मौके पर चास एसडीपीओ महेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी सह चास थाना इंचार्ज रंजीत लकड़ा मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










