भारी मात्रा में जिलेटीन व डेटोनेटर बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ऊपरघाट में पुलिस व सीआरपीएफ की कार्रवाई बोकारो : एसपी कार्तिक एस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने ऊपरघाट के पेंक (नारायणपुर) थाना क्षेत्र के कडरूकोटा गांव के पास जंगल में छापेमारी कर 391 पीस जिलेटीन स्टिक व 65 डेटोनेटर बरामद किया है़ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद […]
विज्ञापन
ऊपरघाट में पुलिस व सीआरपीएफ की कार्रवाई
बोकारो : एसपी कार्तिक एस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने ऊपरघाट के पेंक (नारायणपुर) थाना क्षेत्र के कडरूकोटा गांव के पास जंगल में छापेमारी कर 391 पीस जिलेटीन स्टिक व 65 डेटोनेटर बरामद किया है़ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद एसपी ने कैंप दो स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को पत्रकारों को बताया : यह विस्फोटक भाकपा माओवादी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर रणविजय के दस्ता द्वारा जंगल में छुपाकर रखा गया था़
उग्रवादी संगठन इस विस्फोटक को पुलिस बल पर हमला करने के उद्देश्य से जंगल में छुपाये हुए थे. उक्त विस्फोटक का उपयोग कर उग्रवादी संगठन पुलिस को काफी क्षति पहुंचा सकते थे़ समय रहते पुलिस को इस बात की सूचना मिल गयी़ इसके बाद सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर उक्त विस्फोटक बरामद किया़
इस मामले में किसी को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली है़ अभियान में एसपी के अलावा बेरमो के एसडीपीओ सुभाष चंद्र जाट, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) संजय कुमार, सीआरपीएफ 26 बटालियन के कमांडेंट अखिलेश सिंह, द्वितीय कमांड अधिकारी अनिल शेखावत, सहायक कमांडेंट नितेश भदौरिया, पेंक थाना प्रभारी रंजीत कुमार, जिला पुलिस व सीआरपीएफ की टीम शामिल थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










