अस्पतालों में तैनात रहेगी चिकित्सकों की टीम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : नये वर्ष के स्वागत के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में विशेष तैयारी कर रखी है. सड़क दुर्घटना सहित अन्य दुर्घटना से निबटने के लिए अस्पतालों में चिकित्सकों को विशेष तौर पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. आपातकाल के लिए चिकित्सकों की टीम बनायी गयी है. सीएस डॉ एस मुर्मू ने […]
विज्ञापन
बोकारो : नये वर्ष के स्वागत के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में विशेष तैयारी कर रखी है. सड़क दुर्घटना सहित अन्य दुर्घटना से निबटने के लिए अस्पतालों में चिकित्सकों को विशेष तौर पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. आपातकाल के लिए चिकित्सकों की टीम बनायी गयी है.
सीएस डॉ एस मुर्मू ने शनिवार को सीएस कार्यालय में ‘प्रभात खबर’ को बताया कि सदर अस्पताल में टीम का नेतृत्व डीएस डॉ अर्जुन प्रसाद, चास अनुमंडल अस्पताल में डीएस डॉ एके चौधरी, बेरमो अनुमंडल अस्पताल में डीएस डॉ गणेश गुप्ता, तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल डीएस डॉ नाग, जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में एमओ आइसी डॉ जितेंद्र कुमार सिंह करेंगे. जबकि जिला स्तर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डीएमओ एके पोद्दार, डीटीओ डॉ बीपी गुप्ता, डीएलओ डॉ राजश्री रानी, आरसीएच पदाधिकारी डॉ एस टुडू टीम की मॉनीटरिंग करेंगे.
इमरजेंसी सेवा में शामिल चिकित्सक व कर्मी को अवकाश नहीं : डॉ मुर्मू ने कहा : सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों को निर्देश जारी किया गया है. 31 दिसंबर व एक जनवरी को इमरजेंसी सेवा के लिए तैयार रहने की बात कही गयी है. एंबुलेंस में इमरजेंसी सेवा किट के साथ पारा मेडिकल टीम को तैयार रखेंगे. सड़क दुर्घटना की सूचना पर नजदीकी अस्पताल की टीम को प्रभावित व्यक्ति को सहायता पहुंचाना है. इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
प्रभावित व्यक्ति को सेवा देने में आना-कानी करने वाले नर्सिंग होम, निजी अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई की जायेगी. सरकारी अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध होगी. इमरजेंसी सेवा में शामिल चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी को अवकाश नहीं मिलेगा. एमओ आइसी मॉनीटरिंग करेंगे. डॉ मुर्मू ने युवाओं से आग्रह किया है कि नये वर्ष के जश्न दौरान नशा न करें. इससे पूरा परिवार व समाज दुखी होता है.
31 दिसंबर व एक जनवरी को कर्मी रहेंगे मुस्तैद
इमर्जेंसी व्यवस्था के लिए तैयार रहेगा एंबुलेंस
इमर्जेंसी सेवा देने में आनाकानी पर कार्रवाई
कार्यक्रम पदाधिकारी जिला स्तर पर करेंगे मॉनीटरिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










