ना रुकेंगे, ना थकेंगे, न्याय लेकर रहेंगे

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से करेंगे फरियाद, प्रधानमंत्री को भी दी जायेगी सूचना बोकारो : एसबीआइ एडीएम भवन लॉकर चोरी कांड को लेकर ग्राहकों का रोष चौथे दिन शुक्रवार को भी दिखा. ग्राहकों ने हर हाल में जमा पूंजी वापस करने की बात कही. मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की अब तक असफलता के बाद ग्राहकों ने मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से करेंगे फरियाद, प्रधानमंत्री को भी दी जायेगी सूचना
बोकारो : एसबीआइ एडीएम भवन लॉकर चोरी कांड को लेकर ग्राहकों का रोष चौथे दिन शुक्रवार को भी दिखा. ग्राहकों ने हर हाल में जमा पूंजी वापस करने की बात कही. मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की अब तक असफलता के बाद ग्राहकों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से फरियाद करने का मन बनाया है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूचना देने की योजना भी तैयार हो रही है. इसके लिए बाकायदा टीम के गठन की शुरुआत हो गयी है. ग्राहकों ने क्षतिग्रस्त लॉकर व लॉकर स्वामी का लिस्ट तैयार किया है. इसे मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जायेगा.
ग्राहकों की माने तो अंतिम आस तक लड़ाई जारी रहेगी. अगर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की जरूरत पड़ी, तो इससे भी पीछे नहीं हटेंगे. लॉकर कांड में बैंक प्रबंधन की लापरवाही साफ दिख रही है. पुलिस का सुस्त रवैया भी दिख रहा है. बावजूद इसके हार नहीं मानेंगे. बैंक व पुलिस पर दबाव बनाया जायेगा. ग्राहकों ने कहा : जब कर्जदारों का लोन माफ हो सकता है, तो लॉकर संबंधी नियम में बदलाव क्यों नहीं किया जा सकता है. बैंक नियम का हवाला देकर लोगों की जमापूंजी को लुटा नहीं सकती है. ऐसा किसी भी हाल में नहीं होने दिया जायेगा.
46 लोगों ने दिया ब्योरा : लॉकर चोरी कांड के बाद 46 लोगों ने लॉकर में जमापूंजी का ब्योरा दिया. सभी ने लॉकर में जमा सामग्री का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार सिंह की माने तो संपत्ति का स्पष्ट आकलन कर पाना संभव नहीं है. अभी तक के ब्योरा से चार करोड़ से अधिक का नुकसान का आकलन है. श्री राजीव ने बताया : जांच व अन्य कारणों से लॉकर शेप एक व दो को खाली करना था. लोगों को नोटिस व फोन से सूचना दी गयी थी. इस सिलसिले में 16 लोगों ने लॉकर खाली किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola