शराब दुकान का स्थान परिवर्तन करने की मांग
बोकारो. तांतरी दक्षिणी पंचायत के तुपकाडीह में शिवमंदिर रोड स्थित सरकारी शराब दुकान का स्थान परिवर्तन कराने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त से मुलाकात की. 20 सूत्री के उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, स्थानीय मुखिया टीना सिंह, मुखिया निरंजन मिश्रा ने बताया कि जिस स्थान पर शराब की दुकान है, […]
बोकारो. तांतरी दक्षिणी पंचायत के तुपकाडीह में शिवमंदिर रोड स्थित सरकारी शराब दुकान का स्थान परिवर्तन कराने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त से मुलाकात की. 20 सूत्री के उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, स्थानीय मुखिया टीना सिंह, मुखिया निरंजन मिश्रा ने बताया कि जिस स्थान पर शराब की दुकान है, वहां पास में मंदिर और स्कूल है.
इसलिए शराब दुकान की जगह बदली जाये. सहायक आयुक्त ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया. श्री नायक ने कहा कि शराब बंदी की दिशा में कार्य कर रही महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए. इस दौरान जिला तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष सहदेव साव, गंगा देवी, विनेश नायक, मनोज साव, बैजनाथ गोराई आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










