पेटरवार में खेल महाकुंभ, 1900 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

पेटरवार: पेटरवार प्लस स्पोर्ट्स प्रमोशन टू उच्च विद्यालय के मैदान में झारखंड स्टेट सोसाइटी द्वारा खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया़ इसमें पेटरवार प्रखंड के 202 विद्यालयों के आठ से 12 वर्ष के 1900 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया़ 15 स्पर्धाओं में इनका ट्रायल लिया गया़. अंतिम रूप से चयनित छात्र-छात्राओं के विशेष प्रशिक्षण और पठन-पाठन […]

विज्ञापन

पेटरवार: पेटरवार प्लस स्पोर्ट्स प्रमोशन टू उच्च विद्यालय के मैदान में झारखंड स्टेट सोसाइटी द्वारा खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया़ इसमें पेटरवार प्रखंड के 202 विद्यालयों के आठ से 12 वर्ष के 1900 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया़ 15 स्पर्धाओं में इनका ट्रायल लिया गया़.

अंतिम रूप से चयनित छात्र-छात्राओं के विशेष प्रशिक्षण और पठन-पाठन की व्यवस्था सरकारी खर्च पर झारखंड स्टेट स्पोर्टस प्रमोशन सोसाइटी द्वारा करायी जायेगी़ मौके पर जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी नीरज कुमार, राष्ट्रीय कोच अशोक कुमार महतो, बीडीओ इंदर कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, जिला बीस सूत्री सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा, सदमाकलां मुखिया पंकज कुमार सिन्हा, चरगी मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, नोडल पदाधिकारी आशु भाटिया, बीइइओ राकेश रंजन प्रसाद, संजय सिन्हा, अनिल स्वर्णकार, अभय कपूर, डॉ अशरफ हुसैन आदि उपस्थित थे. आयोजन में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, राजस्व कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी, एनसीसी केडेट, बीआरपी, सीआरपी आदि का योगदान रहा़ प्रखंड की चलकरी, खेतको, चॉपी, अंगवाली व पिछरी पंचायतों के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का ट्रायल 11 दिसंबर को बेरमो स्थित करगली फुटबॉल मैदान में होगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola