जल संरक्षण को ले थ्री आर कार्यशाला आज से

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न कंपनियों के 150 से अधिक इंजनीनियर्स होंगे शामिल बोकारो : जल संरक्षण को लेकर थ्री आर (रिड्यूस, रिसाइकल व रियूज) आधारित कार्यशाला शनिवार से शुरू होगा. कार्यशाला में सेल समेत विभिन्न कंपनी के 150 से अधिक इंजीनियर्स शामिल होंगे. आयोजन दी इंस्टीच्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से किया जायेगा. यह जानकारी शुक्रवार को […]

विज्ञापन

विभिन्न कंपनियों के 150 से अधिक इंजनीनियर्स होंगे शामिल

बोकारो : जल संरक्षण को लेकर थ्री आर (रिड्यूस, रिसाइकल व रियूज) आधारित कार्यशाला शनिवार से शुरू होगा. कार्यशाला में सेल समेत विभिन्न कंपनी के 150 से अधिक इंजीनियर्स शामिल होंगे. आयोजन दी इंस्टीच्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से किया जायेगा. यह जानकारी शुक्रवार को दी इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) बोकारो चैप्टर के अध्यक्ष एसी गोयल ने दी. वह सेक्टर 05 स्थित चैप्टर कार्यालय में पत्रकाराें से बात कर रहे थे.
श्री गोयल ने बताया : दो दिवसीय कार्यक्रम में 13 विषयों पर चर्चा की जायेगी. पहले दिन मेकॉन, बीएसएल, भेल, आरडीसीआइएस, वीएसपी व आइआइटी धनबाद के पदाधिकारी जानकारी साझा करेंगे. वहीं दूसरे दिन बीएसएल के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी संबोधित करेंगे. श्री गोयल ने बताया : बतौर मुख्य अतिथि बीएसएल के सीइओ पवन कुमार सिंह, बतौर विशिष्ट अतिथि ओएनजीसी के एसेट मैनेजर एनसी पांडेय शामिल होंगे.
बीएसएल जल्द बनेगा जीरो वाटर डिस्चार्ज इकाई
श्री गोयल ने कहा : कार्यशाला में 10 से अधिक स्थापित कंपनी हिस्सा लेगी. कार्यशाला के जरिये जानकारी साझा कर कंपनी जल संरक्षण को ज्यादा प्रभावी बनाने की कोशिश करेगा. बताया : बीएसएल बहुत जल्द जीरो वाटर डिस्चार्ज इकाई बनने की राह पर है. प्लांट के अंदर पानी के नुकसान को खत्म कर दिया गया है, जल्द ही टाउनशिप में भी सिवरेज ट्रीटमेंट काम पूरा होगा. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बीएसएल के इडी (वर्क्स) इं एसके सिंह शामिल होंगे. मौके पर वाइएन सिंह अवनेश कुमार, बीएसएल संचार प्रमुख मणिकांत धान समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola