गांव से नक्सली व शहर से खदेड़े जायेंगे अपराधी : कार्तिक एस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: बोकारो जिला के नये एसपी के रूप में कार्तिक एस ने गुरुवार को कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में निर्वतमान एसपी वाइएस रमेश से पदभार ग्रहण किया. निर्वतमान एसपी ने उन्हें गुलदस्ता भेट कर बधाई दी़ पदभार ग्रहण करने के बाद श्री कार्तिक ने कहा कि जिले में अपराध, उग्रवाद व ट्रैफिक की समस्या […]
विज्ञापन
बोकारो: बोकारो जिला के नये एसपी के रूप में कार्तिक एस ने गुरुवार को कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में निर्वतमान एसपी वाइएस रमेश से पदभार ग्रहण किया. निर्वतमान एसपी ने उन्हें गुलदस्ता भेट कर बधाई दी़ पदभार ग्रहण करने के बाद श्री कार्तिक ने कहा कि जिले में अपराध, उग्रवाद व ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए कठोर कदम उठाये जायेंगे़ जमशेदपुर, रांची व लोहरदगा जिला में एसपी के रूप में कार्य कर उन्होंने तीनों समस्याओं को दूर करने का उपाय सीख लिया है़.
लोगों को हर हाल में शांतिपूर्ण माहौल देने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी़ शहर से अपराधियों और ग्रामीण क्षेत्र से उग्रवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा़ शहर का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जायेगी़ रात के समय थाना का औचक निरीक्षण कर नजर रखी जायेगी़.
सभी थाना में होगी वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा : श्री कार्तिक ने बताया कि आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर पुलिस उनका दिल जीतने का प्रयास करेगी़ लोहरदगा की तरह बोकारो जिला के सभी थाना में भी वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था करायी जायेगी, ताकि आम लोगों को अपनी समस्या बताने के लिए काफी दूर एसपी कार्यालय नहीं आना पड़े़ पुलिस को आधुनिक करने की दिशा में निवर्तमान एसपी वाइएस रमेश का जो काम अधूरा रह गया है, उसे पूरा किया जायेगा़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










