दिख नहीं रहा पाॅलिथिन बैग पर बैन का असर

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने पॉलिथीन बैग पर रोक लगाया. फ्लैक्स व विज्ञापन के जरिये लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गयी. नियम-कानून बनाये गये. आर्थिक जुर्माना की बात कही गयी. लेकिन, शायद चास-बोकारो को नियम कानून से ऊपर रखा गया. इसी वजह से पॉलिथीन बैन का […]

विज्ञापन

बोकारो: पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने पॉलिथीन बैग पर रोक लगाया. फ्लैक्स व विज्ञापन के जरिये लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गयी. नियम-कानून बनाये गये. आर्थिक जुर्माना की बात कही गयी. लेकिन, शायद चास-बोकारो को नियम कानून से ऊपर रखा गया. इसी वजह से पॉलिथीन बैन का कोई असर नहीं दिख रहा है. हर सामान पॉलिथीन कैरी बैग में ही पैक कर दिया जा रहा है.

ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण प्लास्टिक जरूरी : प्लास्टिक का कोई ठोस विकल्प नहीं होने के कारण पॉलिथीन बैग के इस्तेमाल पर रोक नहीं लग पा रहा है. लक्ष्मी मार्केट सब्जी विक्रेताओं की माने तो सब्जी को हरा-भरा रखने के लिए लगातार पानी का छिड़काव करना पड़ता है. इस कारण कागज के थैला में सब्जी ग्राहक को नहीं सौंपा जा सकता है. वहीं मांस विक्रेताओं की माने तो मांस के लिए पॉलिथीन के अलावा कोई विकल्प नहीं है. रक्त के कारण कागज व कपड़ा का इस्तेमाल नहीं हो सकता.

पुराना स्टॉक का क्या करें : दुंदीबाद- 12 में प्लास्टिक निर्मित गिलास, थाली समेत अन्य सामान दुकानों में प्रदर्शनी स्वरूप देखा जा सकता है. दुकानदारों से पॉलिथीन बैन संबंधी सवाल पूछने पर बताया : पुराना स्टॉक को क्या करें. इसे यूं ही फेंक दे. वहीं अन्य फल व सब्जी विक्रेताओं ने कहा : प्लास्टिक खराब है, पर इसके विकल्प के तौर पर कोई मजबूत व्यवस्था होनी चाहिए. ग्राहक थैला लेकर नहीं आते हैं, ऐसे में दुकानदार क्या करेंगे. कपड़ा का छोटा थैला हर ग्राहक को देना आसान नहीं है.

बोकारो में एक दिन में होता है 10 हजार से ज्यादा पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल

सब्जी व अन्य जरूरी सामान के लिए पॉलिथीन बैग का सिंगल इस्तेमाल होता है. वहीं कपड़ा व अन्य प्रासाधन सामग्री के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले पॉलिथीन को लोग दोबारा इस्तेमाल में लाते हैं. चास व बोकारो शहर में औसतन 10 हजार पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल हर दिन होता है.

प्लास्टिक बैग के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. किसी भी हाल में प्लास्टिक के बैग का उपयोग नहीं करने दिया जायेगा. अभियान के दौरान पकड़ में आने वाले दुकानदारों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

राय महिमापत रे, डीसी, बोकारो

नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक इस्तेमाल को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. दुकानदारों को सख्त हिदायत दी जा रही है. जहां तक स्टॉक की बात है, इसपर भी कानूनन कार्रवाई हो रही है.

जेपी यादव, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम, चास

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola