11 अधिशासी व 57 अनधिशासी रिटायर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट से नवंबर 2017 माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए गुरुवार को मानव संसाधन विकास केंद्र के लघु सभागार में विदाई समारोह हुआ. इसमें महाप्रबंधक (शॉप्स एवं फाउंड्रीज) वी रामाकृष्णा मुख्य अतिथि रहे़ नवंबर 2017 में बीएसएल से कुल 11 अधिशासी व 57 अनधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इनमें […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट से नवंबर 2017 माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए गुरुवार को मानव संसाधन विकास केंद्र के लघु सभागार में विदाई समारोह हुआ. इसमें महाप्रबंधक (शॉप्स एवं फाउंड्रीज) वी रामाकृष्णा मुख्य अतिथि रहे़ नवंबर 2017 में बीएसएल से कुल 11 अधिशासी व 57 अनधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं.
इनमें संकार्य प्रभाग से आठ अधिशासी व 41 अनधिशासी, परियोजनाएं प्रभाग से 1 अधिशासी व सेवा वर्ग से 2 अधिशासी व 16 अनधिशासी शामिल हैं. सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक-सेवाएं व अंतिम निबटारा प्रकोष्ठ) यूके पोरूआ ने आगंतुकों का स्वागत किया़.
सहायक प्रबंधक (कार्मिक-अंतिम निबटारा प्रकोष्ठ) दीप्ति सिंह ने सेवा निवृत्त हो रहे कर्मियों को अंतिम निबटारा संबंधी जानकारी दी़ उप प्रबंधक (कार्मिक-अंतिम निबटारा प्रकोष्ठ) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने प्रत्येक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का बॉयोडाटा प्रस्तुत किया़ सहायक प्रबंधक (कार्मिक) सुरेंद्र उपाध्याय ने मैत्री भवन की ओर से प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी़ मुख्य अतिथि श्री रामाकृष्णा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की़ उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र व उपहार भी भेंट किये़ संचालन डॉ प्रियदर्शिनी नेे किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










