आवेदन पर कार्रवाई नहीं करने का विरोध
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बालीडीह: दपू रेलवे बोकारो जीआरपी थाना में बुधवार की सुबह ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन के सदस्य पहुंच कर सीएलआइ आरके सिंह पर कार्रवाई की मांग की. अजय कुमार पासवान ने बताया : सात नवंबर की रात करीब साढ़े 9बजे मेरे आवास में सीएलआइ आर के सिंह पहुंचे. मैं घर पर नहीं था. […]
विज्ञापन
बालीडीह: दपू रेलवे बोकारो जीआरपी थाना में बुधवार की सुबह ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन के सदस्य पहुंच कर सीएलआइ आरके सिंह पर कार्रवाई की मांग की. अजय कुमार पासवान ने बताया : सात नवंबर की रात करीब साढ़े 9बजे मेरे आवास में सीएलआइ आर के सिंह पहुंचे. मैं घर पर नहीं था. श्री सिंह ने मेरी पत्नी को मुझे बरबाद करने की धमकी दी. इसके बाद मेरी पत्नी डर गयी.
कहा : आठ नवंबर को जीआरपी थाना में लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की. इसी बीच मेरी बीमार पत्नी की तबीयत डर से और खराब हो गयी. पत्नी को लेकर 11 को मैं सीएमसी वेल्लोर चला गया. पत्नी का इलाज करा कर लौट आया, बावजूद इसके अब तक आवेदन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी. इससे आक्रोशित होकर एसोसिएशन के सदस्य जीआरपी थाना पहुंचे और शीघ्र सीएलआइ पर कार्रवाई की मांग की. वहीं थाना प्रभारी ने प्लेयर किस्कू ने एसोसिएशन के सदस्यों को कार्रवाई का भरोसा दिला कर वापस भेज दिया.
एमवे के लिए दबाव बनाने की बात सरासर गलत है. जब से मैंने बोकारो में सेवा देने शुरू किया है, तब से कुछ लोग मेरे पीछे पड़ गये हैं. काम में कोताही में कार्रवाई करने पर विवाद खड़ा किया जा रहा है.
आरके सिंह, सीएलआइ, बोकारो इलेक्ट्रीक विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










