डीएचएफएल कंपनी लेगी आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: दिवान हाउसिंग फाइनेंशियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) बोकारो जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेगी. मंगलवार को जिला प्रशासन और कंपनी के बीच एमओयू हुआ. जिला प्रशासन की ओर से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता और डीएचएफएल की ओर से सीएसआर प्रमुख सिद्धी लाड ने उपायुक्त राय महिमापत रे के समक्ष एमओयू पर हस्ताक्षर […]
विज्ञापन
बोकारो: दिवान हाउसिंग फाइनेंशियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) बोकारो जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेगी. मंगलवार को जिला प्रशासन और कंपनी के बीच एमओयू हुआ. जिला प्रशासन की ओर से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता और डीएचएफएल की ओर से सीएसआर प्रमुख सिद्धी लाड ने उपायुक्त राय महिमापत रे के समक्ष एमओयू पर हस्ताक्षर किया. कंपनी की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और शारीरिक व मानसिक विकास के लिए सीएसआर के तहत कार्य किया जायेगा.
एक वर्ष में मॉडल बनेंगे 10 आंगनबाड़ी केंद्र : एमओयू के अनुसार डीएचएफएल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शारीरिक-मानसिक विकास के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, महिला पर्यवेक्षिकाओं, सेविकाओं व सहायिकाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रथम वर्ष एक हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को इस कार्य के लिए जोड़ा जायेगा. शेष आंगनबाड़ी केंद्रों को द्वितीय वर्ष में शामिल किया जायेगा. साथ ही एक वर्ष में 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा.
छह वर्ष के बच्चों पर होगा फोकस
डीएचएफएल के सीएसआर प्रमुख ने बताया कि मुख्यतः छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर फोकस किया जायेगा, ताकि जब ये बच्चे आगे के स्कूलों में जाये तो शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहे. कंपनी की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंड वाशिंग यूनिट भी लगायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










