समाज सशक्तीकरण में हमारी भूमिका खास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: सेक्टर दो सी मोड़ महात्मा फुले मैदान में शनिवार को संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति फोरम का सम्मेलन हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि चास नगर निगम महापौर भोलू पासवान व विशिष्ट अतिथि फुसरो नप चेयरमैन नीलकंठ रविदास ने संयुक्त रूप से किया. श्री पासवान ने कहा : दलित समाज एक विशाल समाज है. समाज को सशक्त बनाने […]
विज्ञापन
बोकारो: सेक्टर दो सी मोड़ महात्मा फुले मैदान में शनिवार को संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति फोरम का सम्मेलन हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि चास नगर निगम महापौर भोलू पासवान व विशिष्ट अतिथि फुसरो नप चेयरमैन नीलकंठ रविदास ने संयुक्त रूप से किया. श्री पासवान ने कहा : दलित समाज एक विशाल समाज है. समाज को सशक्त बनाने में हम महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं. अपने मत के प्रयोग से राजनीतिक मैदान में अपनी दखल साबित कर सकते हैं.
सम्मेलन की अध्यक्षता रामाकांत राम व संचालन रामबाबू रोहित ने किया. फोरम पदाधिकारियों ने कहा : समाज के उत्थान व विकास के लिए सरकार को गंभीर होना होगा. सरकारी विभागों में जितने भी पद खाली पड़े हैं. उस पर अविलंब आरक्षित लोगों को बहाल किया जाये. आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न पर ठोस कार्रवाई की जाये. संविधान में समाज को प्रदत्त अधिकार कांग्रेस सरकार के समय मिला था.
आज वर्तमान सरकार उस अधिकार को खत्म करने पर तुली है. सम्मेलन में दलित आदिवासियों पर जुल्म, बाबा साहेब की देन आरक्षण पर कुठाराघात, अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के उत्थान व विकास सहित मतदान व उनकी महत्ता पर चर्चा की गयी. मौके पर देवानंद राम, प्रो योगेंद्र मुसहर, बैजनाथ प्रसाद, आरपी चौधरी, सतीश रजक, डी चौधरी, सुरेंद्र पासवान, सुरेश बैठा, खजांची पासवान, जर्नादन राम, राजू राम, सत्यनारायण राम, रेखा, करुणा दास, मीनादेवी, डीसी राम, एस पासवान, अशोक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










