दिल की बीमारी से बचने के लिए दिनचर्या में सुधार जरूरी : डॉ सत्यजीत

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: बोकारो से हर माह 40 हृदय रोगी दुर्गापुर मिशन अस्पताल इलाज के लिए जाते हैं. इसमें लगभग 20 मरीजों का वाल्ब खराब रहता है. ऐसे में यह गंभीर विषय है. यह बातें सेक्टर वन स्थित एक होटल शनिवार को प्रेस वार्ता में मिशन अस्पताल के चेयरमैन सह हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सत्यजीत बोस ने […]

विज्ञापन
बोकारो: बोकारो से हर माह 40 हृदय रोगी दुर्गापुर मिशन अस्पताल इलाज के लिए जाते हैं. इसमें लगभग 20 मरीजों का वाल्ब खराब रहता है. ऐसे में यह गंभीर विषय है. यह बातें सेक्टर वन स्थित एक होटल शनिवार को प्रेस वार्ता में मिशन अस्पताल के चेयरमैन सह हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सत्यजीत बोस ने कही. डॉ बोस ने कहा कि सही खान-पान से दिल की बीमारी से बचा जा सकता है.

दिनचर्या भी सुधारने की जरूरत है. भारत में प्रतिवर्ष एक लाख 80 हजार ऐसे शिशु होते हैं, जिनके दिल में जन्म से ही छेद होता है. इसमें 25 प्रतिशत शिशु ही अस्पताल पहुंच पाते हैं. मिशन अस्पताल झारखंड सरकार के सहयोग से ऐसे मरीजों को विशेष सुविधा प्रदान कर रहा है. मौके पर फाल्गुनी चटर्जी, वीरेंद्र पांडेय, राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola