कोषाध्यक्ष के लिए एक व जोनल प्रतिनिधि के लिए 16 नामांकन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : सत्र 2017-19 के लिए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) चुनाव के लिए शुक्रवार को कुल 17 नामांकन हुआ. इनमें कोषाध्यक्ष पद के लिए एक व जोनल प्रतिनिधि पद के लिए 16 नामांकन हुआ. शुक्रवार तक विभिन्न पदों (अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व जोनल प्रतिनिधि) के लिए 40 नामांकन हो चुके हैं. मुख्य चुनाव पदाधिकारी […]
विज्ञापन
बोकारो : सत्र 2017-19 के लिए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) चुनाव के लिए शुक्रवार को कुल 17 नामांकन हुआ. इनमें कोषाध्यक्ष पद के लिए एक व जोनल प्रतिनिधि पद के लिए 16 नामांकन हुआ.
शुक्रवार तक विभिन्न पदों (अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व जोनल प्रतिनिधि) के लिए 40 नामांकन हो चुके हैं. मुख्य चुनाव पदाधिकारी पीआर बालासुब्रमण्यम ने शुक्रवार को बताया : नामांकन 25 नवंबर को शाम पांच बजे तक होगा. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 नवंबर को शाम पांच बजे तक है. प्रत्याशियों की अंतिम सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जायेगी. मतदान बोसा के सेक्टर चार एफ स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 10 सितंबर को होगा. बताया : उपाध्यक्ष एक, सहायक महासचिव एक, संयुक्त कोषाध्यक्ष एक, सचिव छह का चुनाव 13 दिसंबर को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










