उच्च सुरक्षा मानकों को बरकरार रखें जवान : अनिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) पूर्वी झारखंड मुख्यालय रांची के महानिरीक्षक अनिल कुमार गुरुवार को बोकारो पहुंचे. उनके सम्मान में सीआइएसएफ बोकारो की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. आइजी श्री कुमार ने सीआइएसएफ बोकारो यूनिट का निरीक्षण किया. बोकारो इस्पात संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इकाई परिसर में आयोजित सैनिक […]
विज्ञापन
बोकारो: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) पूर्वी झारखंड मुख्यालय रांची के महानिरीक्षक अनिल कुमार गुरुवार को बोकारो पहुंचे. उनके सम्मान में सीआइएसएफ बोकारो की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. आइजी श्री कुमार ने सीआइएसएफ बोकारो यूनिट का निरीक्षण किया. बोकारो इस्पात संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
इकाई परिसर में आयोजित सैनिक सम्मेलन में इकाई के बल को प्रोत्साहित किया. कहा : जवान उच्च सुरक्षा मानकों को बरकरार रखें. सजगता से कर्तव्य निष्पादन करें.
श्री कुमार ने सुरक्षा के संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये. सैनिक सम्मेलन में श्रेष्ठ कार्य निष्पादन करने वाले बल सदस्यों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम के दौरान सीआइएसएफ इकाई बीएसएल बोकारो की उप महानिरीक्षक निलिमा आर सिंह व अन्य अधिकारी व बल के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










