बांधडीह में जैव विविधता प्रबंधन समिति गठित

Updated:
विज्ञापन

कसमार. जरीडीह प्रखंड के बांधडीह दक्षिणी पंचायत भवन में गुरुवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन को लेकर मुखिया हाकीम महतो की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. इसमें झारखंड जैव विविधता पर्षद व सहयोगिणी द्वारा स्थानीय निकाय में जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन पर चर्चा हुई़ . मुखिया हाकिम महतो ने कहा : […]

विज्ञापन
कसमार. जरीडीह प्रखंड के बांधडीह दक्षिणी पंचायत भवन में गुरुवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन को लेकर मुखिया हाकीम महतो की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. इसमें झारखंड जैव विविधता पर्षद व सहयोगिणी द्वारा स्थानीय निकाय में जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन पर चर्चा हुई़ .

मुखिया हाकिम महतो ने कहा : जैव विविधता का संरक्षण जरूरी है़ परियोजना समन्वयक तपन कुमार अड्डी ने कहा : आधुनिक दौर में बढ़ती जनसंख्या तथा विकास गतिविधियों के कारण खतरा उत्पन्न हो रहा है़ जैव विविधता प्रबंधन समिति द्वारा स्थानीय स्तर पर अपने अधिकार क्षेत्र में संसाधनों को संरक्षण करना व उसे सूचीबद्ध करना है़.

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से सात सदस्यीय जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सुमन कुमारी, सचिव बबीता देवी, सदस्य मालती देवी, संजोती देवी, रंजीत कुमार महतो, भीम करमाली व जोसना देवी का चयन किया गया़ ग्राम सभा में पंचायत सचिव आकाश कुमार, उपमुखिया नकुल मांझी, नरेश करमाली, सरस्वती देवी, महेश प्रसाद सिंह, दिगंबर मंडल आदि मौजूद थे़ इधर, जरीडीह प्रखंड के गायछांदा पंचायत में हो-हंगामा के कारण जैव विविधता प्रबंधन समिति की कमेटी नहीं बन पायी़ 26 नवंबर को ग्राम सभा रखी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola