प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा
बोकारो: पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी निवासी छोटू लाल तुरी की पत्नी सुनीता देवी (25 वर्ष) की मौत ऑपरेशन के दौरान संत पॉल हॉस्पिटल में हो गयी़ सुनीता का नवजात पुत्र सही सलामत है़ महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को सिटी सेंटर के […]
घटना के बाद मृतका सुनीता की मां सुबोदी देवी ने स्थानीय सेक्टर चार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में संत पॉल अस्पताल के चिकित्सक नर्गिस पॉल व नर्सिंग कर्मचारी को अभियुक्त बनाया गया है़ मृतका की माता के अनुसार, उनकी पुत्री का इलाज पूर्व से संत पॉल अस्पताल में चल रहा था़ वह गर्भवती थी.
10 नवंबर को सुनीता की हालत खराब होने पर उसे लक्ष्मी मार्केट स्थित संत पॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ 12 नवंबर की चिकित्सको व नर्सिंग कर्मचारी ने परिजनों को बिना सूचना दिये अचानक ऑपरेशन कर दिया़ ऑपरेशन के दौरान एक बच्चा हुआ, जो स्वस्थ है. लेकिन चिकित्सकों व नर्स की लापरवाही के कारण सुनीता की मौत हो गयी़ सोमवार को संत पॉल के चिकित्सा कर्मचारियों ने सुनीता के परिजनों को उसकी मौत होने की जानकारी काफी विलंब से दी़.
अस्पताल कर्मचारियों ने सुनीता के मौत की जानकारी देते हुए परिजनों को कहा : बीस हजार रुपया लो और लाश जल्दी उठाओ़ मृतका की मां ने संत पॉल के चिकित्सक डॉ नर्गिंस पॉल व उनके नर्सिंग स्टाफ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इलाज में लापरवाही के कारण उनकी पुत्री की जान गयी है़ पुलिस ने शव जब्त कर दंडाधिकारी की उपस्थिति में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया़ पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल पायेगा़ इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










