जलने से महिला की मौत, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चंदनकियारी. बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोड़िया गांव निवासी सावन मोदी की पत्नी सुकला मोदी (22) की मौत रविवार की देर रात जलने से हो गयी. मृतका के पिता पश्चिम बंगाल पाड़ा थाना क्षेत्र के चौकुना निवासी दीपक बिस्टु ने पति सावन, ससुर हराधन मोदी, सास भवानी मोदी, जेठ पवन मोदी व जेठानी मिताली मोदी के […]

विज्ञापन
चंदनकियारी. बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोड़िया गांव निवासी सावन मोदी की पत्नी सुकला मोदी (22) की मौत रविवार की देर रात जलने से हो गयी. मृतका के पिता पश्चिम बंगाल पाड़ा थाना क्षेत्र के चौकुना निवासी दीपक बिस्टु ने पति सावन, ससुर हराधन मोदी, सास भवानी मोदी, जेठ पवन मोदी व जेठानी मिताली मोदी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है.

बरमसिया पुलिस ने सावन को गिरफ्तार कर लिया है. पिता ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि 2013 में बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ सावन से की थी. दहेज में एक लाख रुपया भी दिया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद से ही मेरे दामाद व उनके परिवार के लोग एक बाइक की मांग करने लगे. बेटी हमेशा फोन पर कहती थी कि ससुराल वाले मेरे साथ मारपीट करते हैं.

सोमवार को गांव वालों ने फोन कर बताया कि मेरी बेटी की जला कर मार डाला गया है. आया तो देखा कि उसका जला शव घर के दूसरे तल्ले की सीढ़ी पर गिरा हुआ है. शव के बगल में केन में केरोसिन तेल रखा हुआ है. चास एसडीपीओ महेश कुमार सिंह, चंदनकियारी इंस्पेक्टर विनय कुमार व थाना प्रभारी द्वारिका राम व रामकुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया. मृतका के पिता व आरोपियों से गहन पूछताछ की. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola