युवती का यौन शोषण कर शादी से किया इन्कार, मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना की प्राथमिकी युवती के आवेदन पर सोमवार को महिला थाना में दर्ज की गयी है़ मामले में सेक्टर आठ सी, आवास संख्या 1052 निवासी युवक अमित कुमार, अमित के भाई आलोक कुमार व […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना की प्राथमिकी युवती के आवेदन पर सोमवार को महिला थाना में दर्ज की गयी है़ मामले में सेक्टर आठ सी, आवास संख्या 1052 निवासी युवक अमित कुमार, अमित के भाई आलोक कुमार व शिव मंगल चौधरी को अभियुक्त बनाया गया है़ युवती के अनुसार, अमित से उसकी शादी तय हुई थी़ इसके बाद अमित युवती से मोबाइल फोन पर अक्सर बात करने लगा़.
युवती के परिजनों ने शादी का कई समान की खरीदारी भी कर ली़ शादी ठीक होने के बाद युवती अपने पढ़ाई के लिए शहर से बाहर चली गयी़ इसी दौरान मोबाइल पर बातचीत कर अमित युवती के हॉस्टल पहुंच गया़ युवती को घुमाने की बात कह पश्चिम बंगाल के वरणपुर स्थित खाली पड़े एक आवास में ले गया़ यहां उसने जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया़.
इसके बाद युवक दहेज के रूप में नौ लाख रुपये की मांग कर शादी करने से इन्कार कर गया़ युवती ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










