जिले भर में 60565 कंबल बांटे जायेंगे
बोकारो: ठंड की शुरुआत होने के साथ ही जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने कंबल आपूर्ति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है. मुफ्त कंबल वितरण योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले निर्धन, असहाय, दिव्यांग, भिक्षुओं व विधवाओं के बीच कंबल वितरण किया जायेगा. बोकारो जिला प्रशासन ने बोकारो स्टील सिटी, चास […]
बोकारो: ठंड की शुरुआत होने के साथ ही जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने कंबल आपूर्ति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है. मुफ्त कंबल वितरण योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले निर्धन, असहाय, दिव्यांग, भिक्षुओं व विधवाओं के बीच कंबल वितरण किया जायेगा. बोकारो जिला प्रशासन ने बोकारो स्टील सिटी, चास नगर निगम व फुसरो नगर पर्षद व नौ अंचलों के लिए कुल 60565 कंबल का प्रस्ताव दिया है. इस बार कंबल की आपूर्ति राज्य स्तर से झारक्राफ्ट के माध्यम से की जानी है. राज्य सरकार ने झारक्राफ्ट को 15 नवंबर के पूर्व नौ लाख कंबल बनाने का जिम्मा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










