नवंबर में छह हजार लाभुक करेंगे गृह प्रवेश
बोकारो : जिला समाहरणालय के डीसी कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन व प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा हुई. डीसी राय महिमापत रे ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आवास योजना के तहत जिले में विशेष गृह प्रवेश दिवस 13 व 14 नवंबर को मनाया […]
गृह प्रवेश सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक होगा. विशेष गृह प्रवेश दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें और उनके द्वारा लाभुकों को गृह प्रवेश कराना सुनिश्चित करें. राज्य सरकार की ओर से नवंबर माह में बोकारो जिला के 6000 लाभुकों को गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य दिया गया है. विशेष गृह प्रवेश दिवस के दिन 2388 व गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान 5700 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जायेगा. विशेष गृह प्रवेश दिवस पर चास प्रखंड के 522, चंदनकियारी के 406, बेरमो के 22, चंद्रपुरा के 79, गोमिया के 445, जरीडीह के 178, कसमार के 203, नावाडीह के 276 व पेटरवार के 257 लाभुकों को गृह प्रवेश कराना है.
रांची में होने वाले स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उज्जवला योजना के पेटरवार व जरीडीह प्रखंड के 500 लाभुकों को सम्मलित होने के लिए ले जाया जायेगा. शुक्रवार को बोकारो में होने वाले राज्य स्थापना दिवस पर 50 लाभुकों को मुख्य अतिथि के द्वारा मुफ्त में गैस सिलेंडर व चूल्हा दिये जाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि नवंबर माह में शौचालय निर्माण को गति देने की जरूरत है. बीडीओ शौचालय निर्माण की जांच के लिए क्षेत्र भ्रमण अधिक करें. एसबीएम कार्य में लगे अन्य कर्मी भी क्षेत्र भ्रमण करें. डीसी ने शौचालय का उपयोगिता प्रमाण पत्र कम जमा होने व फोटो अपलोडिंग की धीमी गति से पर नाराजगी जतायी और इसे बढ़ाने का निर्देश स्वच्छ भारत मिशन के नोडल पदाधिकारी को दिया. बैठक में डीडीसी दिगेश्वर तिवारी, निदेशक डीआरडीए संदीप कुमार, डीपीएलआर -सह- नोडल पदाधिकारी एसबीएम एसएन उपाध्याय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला स्वच्छता प्रेरक मैत्री गांगुली, परियोजना पदाधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना रूपेश तिवारी, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा पंकज दुबे सहित सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










