शोभा यात्रा में बाइक से स्टंट करनेवालों पर होगी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास: गुरुनानक जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान बाइक से स्टंट करने वालों की अब खैर नही. इस बार पुलिस प्रशासन शोभा यात्रा के दौरान बाइक से स्टंट करनेवाले युवकों पर नजर रखेगी. स्टंट करते पकड़े जाने पर पुलिस बाइक जब्त तो करेगी ही साथ ही युवक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. इसको […]
विज्ञापन
चास: गुरुनानक जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान बाइक से स्टंट करने वालों की अब खैर नही. इस बार पुलिस प्रशासन शोभा यात्रा के दौरान बाइक से स्टंट करनेवाले युवकों पर नजर रखेगी. स्टंट करते पकड़े जाने पर पुलिस बाइक जब्त तो करेगी ही साथ ही युवक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. इसको ले गुरुवार को चास थाना में बैठक हुई.
अध्यक्षता चास एसडीएम सतीश चंद्रा ने की. गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के साथ हुई बैठक में एसडीएम, चास एसडीपीओ महेश कुमार सिंह, चास थाना प्रभारी कमल किशोर, कार्यपालक दंडाधिकारी विजय राजेश बारला मौजूद थे. चार नवंबर को सिख समुदाय की ओर से गुरुनानक जयंती मनायी जायेगी. क्षेत्र में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये छह दंडाधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है. सभी दंडाधिकारी एक पुलिस अधिकारी व लाठी पार्टी जवानों के साथ प्रत्येक चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे. साथ ही महिला जवानों की भी तैनात की जायेगी. दंडाधिकारी सहित पुलिस अधिकारी व लाठी पार्टी जवान जोधाडीह मोड़, बिहार कॉलोनी मोड़, महावीर चौक, धर्मशाला मोड़, तेलीडीह मोड़, गुजरात कॉलोनी मोड़ पर तैनात रहेंगे.
शोभा यात्रा जोधाडीह मोड़ स्थित गुरुद्वारा से दोपहर दो बजे प्रस्थान करेगी. जोधाडीह मोड़ होते हुये महावीर चौक, धर्मशाला मोड़ से चेकपोस्ट होते हुये रात नौ बजे तक सेक्टर दो स्थित गुरुद्वारा पहुंचेगी. बैठक में गुरुद्वारा कमेटी के अरविंदर सिंह भाटिया, सतनाम सिंह, तरविंदर सिंह, चश्मीत सिंह, मंजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, टमकोर सिंह, राजा सलूजा, महेश सिंह, सरवन सिंह, बिट्टू व लवली सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
ड्रोन कैमरे से होगी शोभा यात्रा की निगरानी
शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चें शामिल होते हैं. ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये ड्रोन कैमरे से निगरानी करने का निर्णय लिया है. साथ ही रिकॉर्डिंग भी की जायेगी. शोभा यात्रा शुरु होते ही ड्रोन कैमरा चालू कर दिया जायेगा. प्रशासन के जवान कैमरा लेकर शोभा यात्रा के साथ-साथ चलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










