जीजीइएस के पूर्व अध्यक्ष व सचिव के निधन पर शोक सभा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल चास व बोकारो में सोमवार को स्पेशल एसेंबली हुई. एसेंबली में जीजीइएस के सचिव हरभजन सिंह व इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष जेएस शेखो को श्रद्धांजलि दी गयी. जीजीइएस के को-ऑर्डिनेटर सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा : हरभजन सिंह व जेएस शेखो का निधन जीजीपीएस परिवार के लिए अपूरणीय […]
विज्ञापन
बोकारो : गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल चास व बोकारो में सोमवार को स्पेशल एसेंबली हुई. एसेंबली में जीजीइएस के सचिव हरभजन सिंह व इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष जेएस शेखो को श्रद्धांजलि दी गयी. जीजीइएस के को-ऑर्डिनेटर सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा : हरभजन सिंह व जेएस शेखो का निधन जीजीपीएस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.
इनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है. दोनों ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय बोकारो की शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में लगा दिया.
इंजीनियरिंग कॉलेज अथक प्रयास का नतीजा : प्राचार्य जोश थॉमस व एस डे ने कहा : बोकारो में जीजीएसइटीएस कॉलेज इनके अथक प्रयास का ही नतीजा है. दोनों पदाधिकारी सोसाइटी के आधार स्तंभ थे. उनके कुशल मार्गदर्शन के बल पर ही बेहतर मुकाम हासिल हुआ है. विद्यालय परिवार को सदैव कमी खेलगी. स्व जेएस शेखो 1993 से 14 मार्च 2014 तक जीजीइएस के अध्यक्ष रहे. हरभजन सिंह व जेएस शेखो के चित्र पर माल्यार्पण कर जीजीइएस कमेटी पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










