डीवीसी उच्च विद्यालय : जुटे पुराने छात्र, कहा - चंद्रपुरा छोड़ते वक्त लगा था, कभी वापस नहीं आ पाऊंगा
बचपन यूं ही गुजर जाता है और लोग जवानी की दहलीज में कदम रखते हैं, फिर जिम्मेवारियों के बोझ का सिलसिला शुरू होता है, तो पुराने स्कूल के दिन याद आने लगते हैं. डीवीसी उच्च विद्यालय 1986 बैच के पुराने छात्र जुटे तो लोग भावुक हो उठे. डीवीसी उच्च विद्यालय से पास आउट 86 बैच […]
बचपन यूं ही गुजर जाता है और लोग जवानी की दहलीज में कदम रखते हैं, फिर जिम्मेवारियों के बोझ का सिलसिला शुरू होता है, तो पुराने स्कूल के दिन याद आने लगते हैं. डीवीसी उच्च विद्यालय 1986 बैच के पुराने छात्र जुटे तो लोग भावुक हो उठे. डीवीसी उच्च विद्यालय से पास आउट 86 बैच के विद्यार्थियों का मिलन समारोह आज विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया़ संगम 86 के तहत दिनभर इस समारोह में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ़ सुबह गेस्ट हाउस से प्रभातफेरी निकाली गयी जिसमें पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के अलावा उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुए़ प्रभात फेरी विद्यालय में आकर समाप्त हुआ़ इसके बाद यहां झंडोतोलन किया गया़ केक काटने से लेकर बैलून उड़ाने के कार्यक्रमों को उल्लास के बीच संपन्न किया गया.
विद्यालय के प्राचार्या डॉ ताराशंकर ने केक काटा बाद में पोधरोपण भी किया गया़ बच्चों व महिलाओं के लिये खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ़ एक दुसरे से परिचय के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये़ आयोजन में रघुवीर सिंह, वृहस्पति पांडेय, डीके ठाकुर, ब्रजभूषण सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार बोस, विनोद पटेल, धर्मेंद्र कुमार, आनंद कुमार, विजयंत सिंह, वरूण गुप्ता, शशि भूषण सिंह आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










