मनुष्य आजीवन सीख सकता है : जायसवाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: डीएवी-4 में रविवार को कंप्यूटर साइंस व इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी का दो दिवसीय सेमिनार कम वर्कशॉप शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि आशालता केंद्र के निदेशक सह वाइस चेयरमैन एलएमसी भवानी शंकर जायसवाल, सम्मानित अतिथि श्री ब्रह्मदेव एलएमसी मेंबर व विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने किया. मुख्य अतिथियों का स्वागत प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर किया. […]
विज्ञापन
बोकारो: डीएवी-4 में रविवार को कंप्यूटर साइंस व इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी का दो दिवसीय सेमिनार कम वर्कशॉप शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि आशालता केंद्र के निदेशक सह वाइस चेयरमैन एलएमसी भवानी शंकर जायसवाल, सम्मानित अतिथि श्री ब्रह्मदेव एलएमसी मेंबर व विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने किया. मुख्य अतिथियों का स्वागत प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर किया.
कहा : सेमिनार से विचारों के आदान-प्रदान का मौका मिलता है. परफोमेंस जानने और समझने में सहायता मिलती है. सही योजना बनाकर आगे बढ़ने का मौका मिलता है. शिक्षक न केवल ज्ञानी बल्कि कुशलता की ओर अग्रसर होते है.
मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा : यह एक महत्वपूर्ण मौका है कुछ नया सिखने का. कोई भी मनुष्य आजीवन सीख सकता है, केवल इच्छा होनी चाहिए. स्कूल के संगीत शिक्षक विभूशंकर मिश्र के निर्देशन में छात्राओं ने डीएवी व स्वागत गान प्रस्तुत किया. शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा ने सेमिनार के विषय-आइसीटी पर संक्षिप्त जानकारी दी. सेमिनार में मुख्य रूप से बीआइटी-सिंदरी के कंप्यूटर साइंस के एचओडी सुभाष चंद्र दत्ता उपस्थित थे. प्राचार्य श्री अरुण ने श्री दत्ता को शॉल ओढ़ा कर व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. श्री दत्ता ने भी विचार रखा. सेमिनार में 50 शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










