सीबीएसइ 12वीं बोर्ड में होंगे शॉर्ट और लांग टाइप क्वेश्चन
बोकारो: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू करने के साथ ही छात्रों को अवेयर करने का काम भी करना प्रारंभ कर दिया है. साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाएं अब सिर्फ मार्च माह में ही ली जायेगी. बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में भी […]
बोकारो: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू करने के साथ ही छात्रों को अवेयर करने का काम भी करना प्रारंभ कर दिया है. साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाएं अब सिर्फ मार्च माह में ही ली जायेगी. बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया है. वहीं पैटर्न की जानकारी देने के लिए मॉडल प्रश्नपत्र 2017-18 भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. बोर्ड ने 12वीं बोर्ड के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किये हैं. बोर्ड ने मल्टीपल च्वाइस के प्रश्नों को हटा दिया है. अब शॉर्ट और लांग टाइप प्रश्न ही पूछे जायेंगे.
सेंटअप परीक्षा में मददगार होगा मॉडल प्रश्न: मॉडल प्रश्नपत्र को जारी करने का उद्देश्य छात्रों को प्रश्नों की प्रकृति से अवगत कराना है. मॉडल प्रश्नपत्र मिलने से विद्यार्थी अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर पायेंगे. बोर्ड ने वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र डाल दिया है. इससे विद्यार्थी अपनी तैयारी पहले से कर पायेंगे. इस मॉडल प्रश्नपत्र की तैयारी का फायदा छात्रों को सेंटअप परीक्षा में भी होगा. दिसंबर में सेंटअप परीक्षा होने के पहले विद्यार्थी प्रश्नपत्र से तैयारी कर पायेंगे.
जारी हो गया मॉडल प्रश्नपत्र
वैसे तो बोर्ड ने बदले हुए पैटर्न की जानकारी छात्रों को लगभग एक महीने पहले ही दे दी है. वहीं इस साल बोर्ड ने मॉडल प्रश्नपत्र अक्तूबर माह में ही जारी कर दिया है. इससे पहले तक हर साल नवंबर के अंतिम सप्ताह में बोर्ड मॉडल प्रश्नपत्र जारी होता था. मॉडल प्रश्नपत्र के साथ बोर्ड ने मार्किंग स्कीम की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी है. इससे किस प्रश्न पर कितने अंक होंगे, इसकी जानकारी विद्यार्थियों को मिल जायेगी. 12वीं में विद्यार्थी अधिक से अधिक स्कूल की पढ़ाई से जुड़ें, कांसेप्ट क्लियर हो, इसके लिए 12वीं के पैटर्न में बदलाव किया गया है. प्रश्नपत्र में सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या अधिक की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










