योजना बने हुए दो साल, कब फोर लेन होगी जैनामोड़-डुमरी सड़क ?
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो स्टील सिटी को कोलकाता-दिल्ली मार्ग से जोड़ने वाली जैनामोड़-फुसरो-डुमरी सड़क की महत्ता इसी से समझी जा सकती है कि जिला का इस्पात और कोयला इसी से रास्ते से फ्री मार्केट में पहुंचता है. इसके बावजूद यह सड़क अपनी किस्मत पर रो रही है. वर्ष 2015 में इस सड़क को फोर बनाने की […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो स्टील सिटी को कोलकाता-दिल्ली मार्ग से जोड़ने वाली जैनामोड़-फुसरो-डुमरी सड़क की महत्ता इसी से समझी जा सकती है कि जिला का इस्पात और कोयला इसी से रास्ते से फ्री मार्केट में पहुंचता है. इसके बावजूद यह सड़क अपनी किस्मत पर रो रही है.
वर्ष 2015 में इस सड़क को फोर बनाने की बात कही गयी. 48 किमी लंबी इस सड़क को फोर लेन में बदलने के लिए 400 करोड़ रुपये की योजना बनी. लेकिन, काम शुरू ही नहीं हुआ. यह फोर लेन कब बनेगी, इस सवाल का जवाब का इंतजार स्वयं यह सड़क भी कर रही है. सरकार के साथ स्टेट हाइवे निर्माण में जुड़ी निजी कंपनी झारखंड एक्सलेरेटेड रोड डवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएआरडीसीएल) को उक्त फोर लेन निर्माण कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. फोर लेन सड़क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की जरूरत होगी. इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने भू-अर्जन का प्रस्ताव भी भेजा है. लेकिन, मामले में कोई सुगबुगाहट हाल के दिनों में नजर नहीं आ रहा है.
ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए मानक से अधिक स्पेस रखने को भू-अर्जन किया जा सकता है. दो वर्ष पूर्व जब फोर लेन निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू किया गया था, तब इसे फुसरो के रेल ओवर ब्रिज के बजाय दामोदर नदी के बगल से चंद्रपुरा रोड क्राॅस करते हुए सीधे फुसरो के नाला ब्रिज में निकालने के लिए एलाइनमेंट तैयार किया गया था. लेकिन बाद में ढोरी खास के निकट खदान विस्तार होने से रूट बदल दिया गया है. फिलहाल मामला भू-अर्जन के कारण अटका है.
इस वर्ष 40 लाख से हुई मरम्मत
फोर लेन की योजना के कारण सड़क पर से पीडब्ल्यूडी का स्वामित्व अघोषित रूप से समाप्त कर दिया गया है. इसके कारण सड़क की स्थिति दयनीय होने के बावजूद पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण नहीं कर पा रहा है. इसी साल सड़क की स्थिति जर्जर होने पर 40 लाख रुपया खर्च कर मरम्मत की गयी है. पीडब्ल्यूडी की सड़क निर्माण का खर्च प्रति किलोमीटर 60 लाख से एक करोड़ रूपया है. ऐसे में 48 किमी सड़क की मरम्मत कार्य के लिए 40 लाख रुपया का खर्च कितना कारगर है, यह बताने की जरूरत नहीं है.
पेटरवार-डुमरी सड़क बनेगी फोर लेन
जैनामोड़ से डुमरी तक की फोर लेन सड़क की योजना भले ही ठंडे बस्ते में है, लेकिन बोकारो जिला को जल्द ही एक अन्य फोर लेन सड़क मिलने वाली है. पेटरवार से डुमरी तक की सड़क को फोर लेन में बदला जायेगा. फोर लेन निर्माण का कार्य स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड करेगा. 40 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण में 300 करोड़ रुपया से अधिक की लागत आयेगी. इससे पेटरवार, गोमिया, नरकी समेत दर्जनों गांव को फायदा होगा.
अधिकारी ने कहा
पीडब्ल्यूडी ने भू-अर्जन संबंधी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी है. भू-अर्जन के कारण ही मामला अटका है. जैनामोड़-फुसरो-डुमरी सड़क को फोर लेन में तब्दील करना है, इसके कारण वृहद पैमाने पर मरम्मत कार्य भी नहीं हो रहा है. फोर लेन निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इस मसले पर कुछ नहीं कह सकते.
सुरेंद्र प्रसाद, अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










