चंदनकियारी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

बोकारो/चंदनकियारी : चंदनकियारी थाना क्षेत्र के फतुडीह गांव के निकट मुख्य पथ पर गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में चंदनकियारी थाना क्षेत्र के ग्राम लाघला निवासी त्रिलोचन महथा के पुत्र प्रभात महथा (21 वर्ष) व विभूति महथा के पुत्र पांडव […]

विज्ञापन

बोकारो/चंदनकियारी : चंदनकियारी थाना क्षेत्र के फतुडीह गांव के निकट मुख्य पथ पर गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में चंदनकियारी थाना क्षेत्र के ग्राम लाघला निवासी त्रिलोचन महथा के पुत्र प्रभात महथा (21 वर्ष) व विभूति महथा के पुत्र पांडव माहथा (20 वर्ष) शामिल है़ दोनों एक ही बाइक (जेएच 10ए जे9316) से फतुडीह स्थित काली मंदिर में बकरा के बलि के बाद गुरुवार की देर रात अपने गांव लौट रहे थे.

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात लगभग बारह यह बजे यह घटना हुई. घटना की सूचना पाकर चंदनकियारी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने शुक्रवार को दोनों शव का दामोदर नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया.

फतुडीह गांव के निकट मुख्य पथ पर गुरुवार की देर रात हुई घटना
काली मंदिर से लौट रहे थे अपने गांव लाघला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola