सड़क दुर्घटना में हेलमेट ने बचायी युवक की जान
चास. चास थाना क्षेत्र के आइटीआइ मोड़ के पास बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान हेलमेट के कारण बच गयी. जानकारी के अनुसार चास मु. थाना क्षेत्र के धनडाबर साइड निवासी सोमनाथ राय उर्फ सुमन राय (24) काम करके घर जा रहा था. इस दौरान नयी हाइवे सड़क की […]
चास. चास थाना क्षेत्र के आइटीआइ मोड़ के पास बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान हेलमेट के कारण बच गयी. जानकारी के अनुसार चास मु. थाना क्षेत्र के धनडाबर साइड निवासी सोमनाथ राय उर्फ सुमन राय (24) काम करके घर जा रहा था. इस दौरान नयी हाइवे सड़क की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
बाइक सहित सोमनाथ लगभग दो मीटर तक घसीटता रहा. गनिमत थी की उसने हेलमेट पहन रखा था, अन्यथा किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था. मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रुकवाया और ट्रक में फंसे घायल सोमनाथ को चास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया.
एसडीपीओ महेश कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार रजवार सहित चास पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक सहित चालक व खलासी को अपने कब्जे में कर लिया. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था. मौके पर चालक के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट भी की, लेकिन सही समय पर पुलिस ने पहुंचकर चालक को छुड़ाया और चास थाना लेकर गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










