चैतन्य महाप्रभु के आश्रम में विराजेंगी मां काली

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: साधना, आराधना, तंत्र-मंत्र, शक्ति-भक्ति यानी काली पूजा. बोकारो में काली पूजा उत्सव की तरह मनाया जाता है. इस बार भी कुछ ऐसी ही तैयारी है. को-ऑपरेटिव मोड़ के पास हम सब क्लब की ओर से काली पूजा की विशेष तैयारी है. बंगाल के नदिया जिला स्थित चैतन्य महाप्रभु के आश्रम (मंदिर) रूपी पंडाल में […]

विज्ञापन
बोकारो: साधना, आराधना, तंत्र-मंत्र, शक्ति-भक्ति यानी काली पूजा. बोकारो में काली पूजा उत्सव की तरह मनाया जाता है. इस बार भी कुछ ऐसी ही तैयारी है. को-ऑपरेटिव मोड़ के पास हम सब क्लब की ओर से काली पूजा की विशेष तैयारी है. बंगाल के नदिया जिला स्थित चैतन्य महाप्रभु के आश्रम (मंदिर) रूपी पंडाल में मां काली की पूजा करने की तैयारी है. पंडाल बनाने के लिए 10 हजार स्कावयर फुट बांस की चटाई का इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं चटाई बनाने के लिए चार हजार से अधिक बांस का उपयोग किया जा रहा है.

पंडाल की ऊंचाई 55 फुट व चौड़ाई 65 फुट है. बंगाल के 30 से अधिक कारीगर पिछले एक माह से पंडाल निर्माण में लगे हुए हैं. पंडाल की रंगत दुरुस्त रखने के लिए खास तरीका के केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है. 3.50 लाख रुपया की लागत से बनने वाला पंडाल दूर से ही लोगों को आकर्षित कर रहा है. पूजा समिति के अधिकारियों की माने तो मूर्ति निर्माण चास में हो रहा है. मूर्ति की ऊंचाई 12.5 फुट होगी. पंडाल व मूर्ति शो-ऑफ के लिए लाइट की शृंखला बनायी जा रही है. 20 मैटल लगाया जा रहा है.

अध्यक्ष किशोर जयसवाल, सचिव परमात्मा शर्मा, कोषाध्यक्ष ओबी विश्वास, सदस्य सुजीत हरद, अरविंद मंडल, खोखा मंडल, जयंत मंडल, एसबी भट्टाचार्य, मिट्ठू सिन्हा, राजेश, गुड्डू समेत कई पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं. हम सब क्लब के अलावा बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर-01/सी(काली पूजा समिति), मजदूर मैदान-04 (फ्रैंड्स क्लब) समेत अन्य क्लब भी काली पूजा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola