बाजार में बरसा धन, 400 करोड़ का कारोबार

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: धनतेरस पर मंगलवार को चास-बोकारो सहित जिले के बाजारों में धन की वर्षा हुई. चम्मच से लेकर वाहन तक की खूब बिक्री हुई. इलेक्ट्रॉनिक आइटम और आभूषण भी पीछे नहीं रहा. दोपहर तक बाजार में रौनक कम रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. उम्मीद के अनुरूप धनतेरस पर लगभग 400 […]

विज्ञापन

बोकारो: धनतेरस पर मंगलवार को चास-बोकारो सहित जिले के बाजारों में धन की वर्षा हुई. चम्मच से लेकर वाहन तक की खूब बिक्री हुई. इलेक्ट्रॉनिक आइटम और आभूषण भी पीछे नहीं रहा. दोपहर तक बाजार में रौनक कम रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. उम्मीद के अनुरूप धनतेरस पर लगभग 400 करोड़ का कारोबार हुआ. दीपावली के पांच दिवसीय त्योहारों की शृंखला में पहले दिन मंगलवार को धनतेरस का त्योहार मनाया गया. बाजार में ग्राहक उमड़ने से जमकर धन बरसा. ज्वेलरी व बरतन की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई.

चमका बरतन बाजार : धनतेरस पर धातु के बरतन खरीदने को शुभ माना जाता है. इसके चलते बरतनों की जमकर बिक्री हुई. चम्मच, लोटा, बाल्टी, गिलास व थाली से लेकर अन्य बरतन भी जमकर बिके. शहर में देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही. दुंदीबाग बाजार सहित चास-बोकारो के अन्य स्थानों पर बरतन बाजार में सबसे अधिक भीड़ खरीदारों की दिखाई दी. बरतन बाजार में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ.
दमका सोना, खनके सिक्के : इस साल धनतेरस में सोना भी खूब दमका तो चांदी के सिक्के भी जमकर खनके. सोने-चांदी के भाव में गिरावट से सर्राफा बाजार में खूब रौनक रही. दोपहर बाद दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी. सिटी सेंटर सेक्टर-4, बाइ पास-चास सहित सोना-चांदी की दुकानों में शाम में पांव रखने तक की जगह नहीं थी. सबसे अधिक चांदी के सिक्के बिके. चांदी की गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियां भी खूब पसंद की गयी. सर्राफा बाजार में भी एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ.
इलेक्ट्रॅानिक बाजार में आयी बहार: मिक्सर जूसर से लेकर वाशिंग मशीन… एलइडी टीवी से लेकर फ्रिज… धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बहार आ गयी. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के शोरूम में भीड़-भाड़ रही. माइक्रो ओवेन और होम थिएटर के साथ मोबाइल भी खूब बिके. इंडक्शन चूल्हे की भी जमकर बिक्री. एक अनुमान के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक बाजार में करीब 2 से 5 करोड़ का कारोबार हुआ.
ऑटोमोबाइल बाजार में बूम : धनतेरस पर वाहन बाजार में बूम आ गया. बाइक और चारपहिया वाहन भी खूब बिके. स्कूटी की डिमांड के साथ ही स्पोर्ट्स बाइकों की भी जमकर बिक्री हुई. करीब 50 करोड़ का वाहन बाजार रहा. अमूमन 10-11 बजे तक खुलने वाले वाहनों के शो-रूम सुबह 8-9 बजे तक खुल गये थे. और तो और खरीदार भी 9 बजते-बजते शो-रूम पहुंच गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola