हिसिम पंचायत : शौचालय निर्माण में हुई है गड़बड़ी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कसमार: कसमार प्रखंड के हिसिम पंचायत में शौचालय निर्माण में काफी गड़बड़ी हुई है. रविवार को जांच कमेटी ने निर्माण कार्यों की जांच के बाद यह बात कही. 15 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक अंकेक्षण के जन सुनवाई कार्यक्रम में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की बात सामने आयी थी. जूरी मेंबर्स ने इसकी जांच […]
विज्ञापन
कसमार: कसमार प्रखंड के हिसिम पंचायत में शौचालय निर्माण में काफी गड़बड़ी हुई है. रविवार को जांच कमेटी ने निर्माण कार्यों की जांच के बाद यह बात कही. 15 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक अंकेक्षण के जन सुनवाई कार्यक्रम में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की बात सामने आयी थी. जूरी मेंबर्स ने इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनायी.
इसमें प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल, प्रमुख विजय किशोर गौतम, जिप सदस्य जगदीश महतो आदि शामिल थे. कमेटी के अनुसार, हिसिम पंचायत के तुरीजारा निवासी बेलमुनि देवी, सरस्वती देवी, हिसिम निवासी लालमुनि देवी, मैना देवी आदि लाभुकों के शौचालय निर्माण कार्य की जांच की गयी. बताया गया कि गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा गया है.
शौचालय की टंकी की ढलाई में आठ एमएम का रड लगना चाहिए, उनकी जगह तार की जाली बनाकर ढलाई की गयी है. पांच ईंट 10 इंच की जोड़ाई होनी चाहिए, उसकी जगह तीन ईंट मिली. कमेटी ने गुमनज़ारा के पेंकडेगा में आरइओ रोड से श्यामलाल मांझी के घर तक तथा शिवलाल मांझी के घर से नीचे टोला तक बन रहे पीसीसी पथ निर्माण कार्य की भी जांच की. दोनों पथ 265-265 फुट लंबी व चार लाख 98 हजार 560 रुपये की लागत से बन रही है. जांच कमेटी ने बताया जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जायेगी. इस दौरान स्थानीय मुखिया बबीता देवी भी मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










