चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों का अवकाश रद्द
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो. कैंप दो स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स की बैठक हुई. अध्यक्षता कर रहे सिविल सर्जन डॉ एस मुर्मू ने कहा कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है. प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी व चिकित्सक अपने-अपने कार्यस्थल पर तैनात […]
विज्ञापन
बोकारो. कैंप दो स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स की बैठक हुई. अध्यक्षता कर रहे सिविल सर्जन डॉ एस मुर्मू ने कहा कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है. प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी व चिकित्सक अपने-अपने कार्यस्थल पर तैनात रहेंगे. त्योहारों के दौरान कार्यस्थल से गायब रहने वाले चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. डॉ मुर्मू ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस सेवा तैयार रखेंगे.
निजी अस्पताल संचालक भी अपने-अपने अस्पतालों के समक्ष एंबुलेंस को विशेष तौर पर दवा, ऑक्सीजन व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ तैयार रखेंगे. कैंप दो स्थित कंट्रोल रूम में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी व एंबुलेंस तैयार रखा जायेगा.
पूजा के दौरान बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए जिला स्वास्थ्य टास्क फोर्स का गठन किया गया है. टीम में डीएमओ एके पोद्दार, डीआरसीएचओ डॉ एस टुडू, डीटीओ डॉ बीपी गुप्ता, डीएलओ डॉ राजश्री रानी को रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










