दुष्कर्मी पिता को आजीवन सश्रम कारावास

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : स्थानीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएस उपाध्याय ने 12 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म के एक मामले में पिता को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है़ न्यायाधीश ने शुक्रवार को अपने फैसले में दुष्कर्मी पिता खिलाफ 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं भरने पर तीन वर्ष का अतिरिक्त […]

विज्ञापन

बोकारो : स्थानीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएस उपाध्याय ने 12 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म के एक मामले में पिता को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है़ न्यायाधीश ने शुक्रवार को अपने फैसले में दुष्कर्मी पिता खिलाफ 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं भरने पर तीन वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास होगा.

न्यायाधीश ने पीड़िता को सरकारी मुआवजा दिलाने का भी निर्देश दिया है़ न्यायालय में यह मामला पोक्सो कांड संख्या 58/16 व सेक्टर छह थाना कांड संख्या 35/16 के तहत चल रहा था़ घटना की प्राथमिकी पीड़ित बच्ची की माता ने दर्ज कराया था़

दुष्कर्मी पिता को आजीवन
जेल में है दुष्कर्मी पिता : माता ने थाना में कंप्लेन की धमकी दी तो बच्ची के पिता उसे बेरहमी से पीटा और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके सामने ही पुत्री से दुष्कर्म करता था़ 17 सितंबर 2016 को पति जब ड्यूटी गया तो माता अपने तीनों बच्चों को लेकर बोकारो स्थित अपने मायके आ गयी़ तीन दिन बाद महिला का पति भी बोकारो आ गया और अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर जबरन अपनी बड़ी पुत्री को ले जाने लगा़ महिला के मायके के सदस्यों ने पुलिस को सूचना देकर पति को गिरफ्तार कराया था़ दुष्कर्मी पिता उसी समय से जेल में है़ पिता की इस शर्मनाक हरकत से उसके बच्चे काफी भयभीत थे़
क्या है मामला : बच्ची की माता का मायके बोकारो में है़ वह अपने पति के साथ नासिक में रहती थी़ पति वहीं के एक बड़े होटल में जीएम थे़ बच्ची की माता नासिक के एक अस्पताल में ही लैब टेक्नीशियन थी़ कामकाज की वजह से माता ने अपने तीन छोटे-छोटे बच्चे को अपने मायके में छोड़ दिया था़ सबसे बड़ी पुत्री जब 12 वर्ष की हुई तो उसे माता ने नासिक बुलाया़ इस दौरान पत्नी ड्यूटी जाती तो पति घर चला आता था़ बच्ची को डरा-धमका कर व छोटे पुत्र को अलग कमरा में बंद कर उसे गंदी फिल्म दिखाकर दुष्कर्म करता था़ बच्ची ने इसकी जानकारी अपने माता को दी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola