बोकारो पहुंचा 2000 का नकली नोट
बोकारो : बोकारो में गुरुवार व शुक्रवार को दो हजार के दो नोट मिले. नोट को पंजाब नेशनल बैंक-04 के ई-लॉबी में जमा किया गया था. जहां मशीन ने नोट को रिजेक्ट बॉक्स में डाल दिया. गुरुवार को ई-लॉबी में दो हजार का नकली नोट जमा करने वाला शोएब शुक्रवार को बैंक पहुंच कर खाता […]
बोकारो : बोकारो में गुरुवार व शुक्रवार को दो हजार के दो नोट मिले. नोट को पंजाब नेशनल बैंक-04 के ई-लॉबी में जमा किया गया था. जहां मशीन ने नोट को रिजेक्ट बॉक्स में डाल दिया. गुरुवार को ई-लॉबी में दो हजार का नकली नोट जमा करने वाला शोएब शुक्रवार को बैंक पहुंच कर खाता में पैसा जमा नहीं होने की शिकायत की.
इसके बाद शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार गुप्ता ने शोएब से पूछताछ की. शोएब ने बताया : वह घूमघूम कर बोकारो शहर में तकिया व दर्री बेचने का काम करता है. मूलत: यूपी के मुरादाबाद जिला के रहने वाले शोएब का आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य जरूरी कागजात प्रबंधक ने जमा कर लिया है. बताया : जाली नोट संबंधी सभी नियम का पालन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










