केरल से मुक्त हुए मजदूरों ने डीसी से लगायी न्याय की गुहार, कहा
बोकारो : कसमार व पेटरवार प्रखंड के 25 मजदूर केरल से मुक्त होने के बाद शुक्रवार को बोकारो डीसी राय महिमापत रे से मिले. उन्होंने दलाल व अन्य पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी. कहा : गिरिडीह के राजधनवार निवासी मो सरफुद्दीन रहने वाले दलाल आठ अगस्त को उन्हें अच्छा काम, अच्छी कमाई का सब्जबाग […]
बोकारो : कसमार व पेटरवार प्रखंड के 25 मजदूर केरल से मुक्त होने के बाद शुक्रवार को बोकारो डीसी राय महिमापत रे से मिले. उन्होंने दलाल व अन्य पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी.
कहा : गिरिडीह के राजधनवार निवासी मो सरफुद्दीन रहने वाले दलाल आठ अगस्त को उन्हें अच्छा काम, अच्छी कमाई का सब्जबाग दिखाकर केरल के एर्नाकुलम स्थित कोच्चि ले गया था. वहां रांची के विश्राम कंस्ट्रक्शन के मनीष कुमार के माध्यम से टाटा प्रोजेक्ट के बिल्डिंग स्मार्ट सिटी में काम पर लगाया गया था. वहां उन्हें आधा पेट भोजन देकर जानवरों जैसा काम लिया जाने लगा. इतने दिनों में एक पैसा भी नहीं मिला, सभी मजदूर घर वापस आने के लिए छटपटाने लगे, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिल रहा था. पैसा मांगने पर दलाल द्वारा यह कहा जाता था कि कंपनी से पैसा मिलने पर दिया जायेगा. मजदूरों के अनुसार, उन सभी को बंधक बनाकर रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










