राजनीति दिल से करनी है, पेट चलाने के लिए नहीं : अश्विनी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: राजनीति दिल से करनी है. सेवा भाव से राजनीति करने आया हूं. पेट चलाने के लिए राजनीति नहीं करनी है. ये बातें अश्विनी कुमार ने बुधवार को ‘प्रभात खबर’ से बातचीत के दौरान कही. अश्विनी कुमार समता क्रांति दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष थे. कुछ दिनों पहले रांची झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी […]
विज्ञापन
बोकारो: राजनीति दिल से करनी है. सेवा भाव से राजनीति करने आया हूं. पेट चलाने के लिए राजनीति नहीं करनी है. ये बातें अश्विनी कुमार ने बुधवार को ‘प्रभात खबर’ से बातचीत के दौरान कही. अश्विनी कुमार समता क्रांति दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष थे. कुछ दिनों पहले रांची झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ झाविमो में शामिल हो गये. झाविमो में अश्विनी कुमार को महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना है.
श्री अश्विनी ने बुधवार को कहा : बाबूलाल की नीतियों से प्रभावित होकर झाविमो में शामिल हुआ हूं. झारखंड में जमीनी राजनीति करने के लिए झाविमो से अच्छी कोई पार्टी नहीं है. श्री अश्विनी बोकारो में 2015 से राजनीति में सक्रिय हैं. कहा : युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए. लेकिन, राजनीति में आने से पहले सेवा भाव का संकल्प लेने की जरूरत है. इसके बाद ही देश का विकास हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










