मधुकरपुर मुखिया पर 3.5 लाख की गड़बड़ी का आरोप
कसमार : कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकरपुर पंचायत की मुखिया वीणा देवी पर 14वें वित्त आयोग के मद से पंचायत सचिवालय में उपस्कर खरीदारी सह मरम्मत कार्य में लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगा है़ इसका खुलासा पंचायत समिति स्तरीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में किया है़ जांच कमेटी ने […]
बताया गया है कि बाजार में जो थ्री सीटर एयरपोर्ट चेयर लगभग साढ़े पांच हजार रु में उपलब्ध है, उसका वाउचर साढ़े 12 हजार रु दिखाया गया है़ इसी प्रकार खिड़की एवं दरवाजा का रेशमी पर्दा 40 सेट खरीदा गया है, लेकिन कुल 32 सेट ही लगे मिले. बाकी का पता रूम बंद होने के कारण नहीं चल पाया. रिपोर्ट के अनुसार, पर्दा प्रति सेट 2100 रुपए में खरीदा गया है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 600 के आसपास होगी़ इसी प्रकार मखमली कालीन, एलइडी टीवी, दीवाल घड़ी, एलइडी ट्यूब लाइट, साउंड सिस्टम आदि की खरीदारी में भी भारी गड़बड़ी की गयी है़ रिपोर्ट के अनुसार, पांच लाख 90 हजार रु की कुल खरीदारी हुई है़ इसकी अधिकतम अनुमानित वास्तविक लागत दो लाख 33 हजार रु होनी चाहिए़ रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत भवन की मरम्मति के नाम पर केवल चूना लगाकर सरकारी पैसे की बंदरबांट की गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










