चास को बनायेंगे स्वच्छ व सुंदर : मेयर
चास: चास नगर निगम की ओर से सोमवार को गरगा चेकपोस्ट व आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. वहीं मेन रोड में दुकान लगाने वाले सब्जी दुकानदारों को भी सड़क से हटाया गया. अभियान मेयर भोलू पासवान की देखरेख में चलाया गया. इस दौरान […]
इस दौरान नालियों को साफ कराया गया. ब्लीचिंग पाउडर व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया. मेयर भोलू पासवान ने कहा कि चास को साफ व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया है.
इस संकल्प के साथ पूरे निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 का स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुये अभी से ही निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में चास को बेहतर रैंक दिलाया जा सके. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा संचालित विशेष सफाई अभियान में आम जनता को भी सहयोग करने के लिये आगे आना चाहिये, तभी चास को साफ व स्वच्छ बनाया जा सकता है. मौके पर पार्षद के अलावे निगमकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










