हर हाल में 30 तक करें मूर्ति विसर्जन : एसडीओ
चंदनकियारी: हर हाल में 30 अक्टूबर तक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करना सुनिश्चित करें पूजा समिति. विधि व्यवस्था को लेकर पूजा समिति सतर्क रहें. पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाए. महिला व पुरुष की अलग से प्रवेश व निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए. उक्त बातें चास अनुमंडल पदाधिकारी सतीश चंद्रा ने चंदनकियारी में सोमवार को […]
उक्त बातें चास अनुमंडल पदाधिकारी सतीश चंद्रा ने चंदनकियारी में सोमवार को मुहर्रम एवं दुर्गापूजा की विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक में कही.
प्रखंड सभागार में सभी थानेदारों व पर्यवक्षेकों के साथ बैठक की. मौके पर बीडीओ रवींद्र गुप्ता, एसडीपीओ चास महेश सिंह, मु. अंचल निरीक्षक एनसी दास, पुलिस अंचल निरीक्षक विनय कुमार सिंह, चंदनकियारी थाना प्रभारी द्वारिका राम, बरिमसया ओपी प्रभारी रामकुमार सिंह, भोजूडीह ओपी प्रभारी बिनोद उरांव, सियलजोरी थाना प्रभारी कामता प्रसाद, बनगड़िया ओपी प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










