सेल स्टील-गांव की ओर : सेल की खुदरा बिक्री में बढ़ोतरी

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अगस्त 2017 में 91,000 टन स्टील की बिक्री के साथ पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी देश में इस्पात की खपत को बढ़ाने के लिए ‘सेल स्टील-गांव की ओर’ नामक देशव्यापी मुहिम चला रही है. डीलर बिक्री में बढ़ोतरी […]

विज्ञापन
बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अगस्त 2017 में 91,000 टन स्टील की बिक्री के साथ पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी देश में इस्पात की खपत को बढ़ाने के लिए ‘सेल स्टील-गांव की ओर’ नामक देशव्यापी मुहिम चला रही है. डीलर बिक्री में बढ़ोतरी के माध्यम से इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने शुरू हो चुके हैं. सेल ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अपने डीलर नेटवर्क के माध्यम से 1 मिलियन टन इस्पात बेचने और अगले तीन वर्षों में इसे दुगना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
ग्रामीण बाजारों की क्षमता की पहचान : सेल ने इस्पात की खपत में वृद्धि के लिए ग्रामीण बाजारों की क्षमता की पहचान की है, जो वर्तमान में शहरी भारत के लगभग 150 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष की खपत के मुकाबले लगभग 10 किग्रा प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष है. ‘गांव की ओर’ अभियान उपयोगकर्ताओं, खासकर गांव के इलाकों के लोगों को इस्पात के निर्माण, घर बनाने के उपकरण व कृषि आदि में अभिनव उपयोग से परिचित कराने के लिए डिजाइन किया गया है. इस मुहिम में लोगों को शामिल करके उन्हें जागरूक किया जा रहा है कि किसी निर्माण या उत्पाद में सेल स्टील का उपयोग कैसे उसका टिकाऊपन, आयु, सुरक्षा और दीर्घायु बढ़ा सकती है.
उत्पादन प्रक्रिया, उत्पाद शृंखला…
‘गांव की ओर’ मुहिम के सभी कार्यशालाओं को सेल की उत्पादन प्रक्रिया, उत्पाद शृंखला, उपयोग व लाभों से प्रतिभागियों को परिचित कराने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है. प्रतिभागियों के साथ सहज संबंध स्थापित करने के लिए स्थानीय भाषा में संवाद सत्र आयोजित किये जाते जाते हैं. सेल के भूकंप प्रतिरोधी (ईक्यूआर) टीएमटी रिबार ने प्रतिभागियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है, वे ईक्यूआर की बेंडिबलिटी और उसके उच्च भूकंप प्रतिरोध के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे.
सेल टीएमटी, सेल ज्योति जीपी…
सेल की उत्पाद सूची में सेल टीएमटी, सेल ज्योति जीपी/जीसी शीट्स, सेलम के स्टेनलेस बर्तन जैसे ब्रांडेड स्टील उत्पाद हैं, जो गांव की जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम हैं और इसके साथ ही लोगों के लोकप्रिय और स्वीकार्य भी हैं. असम के नलबारी से शुरू किये गये इस देशव्यापी अभियान के माध्यम से सेल का लक्ष्य इस साल के अंत तक 100 से अधिक स्थानों तक इस मुहिम को पहुंचाना है. इसकी शुरुआत के कुछ महीनों के दौरान ही लगभग 20 कार्यशालाएं विभिन्न राज्यों में पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं. इस नये दौर के विपणन मुहिम का रणनीतिक उद्देश्य सीधे संपर्क के माध्यम से ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola