बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं : सिविल सर्जन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : कैंप दो स्थित सीएस कार्यालय में सोमवार को एनएचएम की मासिक समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ एस मर्मू व संचालन डीएमओ एके पोद्दार ने किया. सीएस डॉ मुर्मू ने कहा : सरकारी अस्पतालों की छवि को बदलें. बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अस्पताल पहुंचने […]

विज्ञापन
बोकारो : कैंप दो स्थित सीएस कार्यालय में सोमवार को एनएचएम की मासिक समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ एस मर्मू व संचालन डीएमओ एके पोद्दार ने किया. सीएस डॉ मुर्मू ने कहा : सरकारी अस्पतालों की छवि को बदलें. बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

अस्पताल पहुंचने वाले किसी भी मरीज को बिना इलाज के वापस नहीं भेजे. क्षेत्र में बुखार की समस्या सामने आ रही है. ऐसी स्थिति में बुखार के कारणों को जानने का प्रयास करें. जांच के बाद निदान करने का प्रयास करें.

मलेरिया विभाग के दैनिक तकनीकी प्रतिवेदन को करें ऑन लाइन : डॉ मुर्मू ने मलेरिया के दैनिक तकनीकी प्रतिवेदन को ऑन लाइन करने के लिए सभी एमओ आइसी, संबंधित मलेरिया पर्यवेक्षक, प्रखंड डाटा प्रबंधक के साथ समन्वय बना कर लॉन लाइन प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा मासिक तकनीकी प्रतिवेदन, किटनाशक का छिड़काव, क्राॅस जांच, मच्छरदानी वितरण की भी समीक्षा हुई. मलेरिया पदाधिकारी श्री पोद्दार ने बताया कि मलेरिया फैलने की सूचना वाले स्थलों पर लगातार निगरानी की जा रही है. छिड़काव प्रक्रिया निरंतर जारी है. संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को हासिल करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. मौके पर पेटरवार एमओ आइसी डॉ एके चौधरी, जैनामोड एमओ आइसी डॉ राज कुमार दास, बेरमो एमओ आइसी डॉ एके माजी, डीडीएम कुमारी कंचन, विभिन्न प्रखंडों के एमओ आइसी, बीपीएम, बीएएम, बीडीएम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola